लालगंज: रामपुर के प्रधान पर धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, वरिष्ठ अधिवक्ता ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर क्षेत्र के रामपुर गांव में प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर उच्चस्तरीय जांच सहित खाते सीज करने की मांग की गई है । अधिवक्ता चंद्रजीत यादव द्वारा हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर करके प्रधान पर मुकदमा दर्ज कर उनके खाते सीज करने की मांग की गई है ।