🚨पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा का भावभीनी विदाई समारोह संपन्न🚨
पिछोर- पिछोर अनुविभाग के एसडीओपी प्रशांत शर्मा जी के स्थानांतरण होने पर पिछोर के रामराजा गार्डन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पिछोर थाना स्टाफ द्वारा किया गया, जिसमें श्री शर्मा को पुष्पमाला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
समारोह में नगर के पत्रकारगण एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और उन्होंने श्री शर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
#Pichhor #Shivpuri #RamrajaGarden #Farewell #PichhorNews
Pichhore, Shivpuri | Aug 21, 2026