महेश्वर: न्यू गणेश घाट पर पत्थरबाजी से हड़कंप, 8-10 वाहनों पर बरसे पत्थर
मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिले की सीमा पर स्थित मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के नए गणेश घाट पर बदमाशों के हौसले फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां अज्ञात बदमाशों द्वारा हाईवे से गुजर रहे कई वाहनों पर अंधाधुंध पथराव किए जाने की एक और दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों में भारी दहशत फैल गई है।