बिहपुर: थाना परिसर से फरार शराबी फिर धराया
झंडापुर बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहे शेखटोला निवासी औरंगजेब को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना लाने के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में उसे दोबारा पकड़ लिया। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।