बड़हिया: बड़हिया प्रखंड: पाली और एजनीघाट पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, जिला प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा
मंगलवार को बड़हिया प्रखंड के पाली एवं एजनी घाट पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ. अपराह्न 12:30 बजे मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सह प्रभारी मंत्री लखीसराय सुनील कुमार पाली पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे और जायजा लिया .पाली पंचायत में कुल 414 मामलों में 66 मामलों का तथा एजनीघाट में 316 मामलों में 62 मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया.