चूरू: विदेश से लौटे प्रवासी भी मतदान करने पहुंचे, रानासर में लोकतंत्र के पर्व का खासा उत्साह दिखा
Churu, Churu | Nov 16, 2026 चूरू। पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को जिले की छह पंचायत समितियों में मतदान जारी है। 696 मतदान केंद्रों पर सरपंच व पंच पदों के लिए ग्रामीण उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। रानासर गांव में लोकतंत्र के इस महापर्व की खास तस्वीर देखने को मिली, जहां खाड़ी देशों सहित विदेशों में रहने वाले प्रवासी भी अपने गांव की सरकार चुनने के लिए विशेष रूप से पहुंचे।