पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत पुलिस ने दो लोगों से 8.94 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह और ऋषव निवासी अवेरी बैजनाथ के रूप में हुई है। शुक्रवार को 6, बजे एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने नगरोटा बागवा में एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 8 .94 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।