कोल: रामघाट रोड पर शिवरात्रि को लेकर कावड़ियों की धूम, बम बम भोले के नारों से गूंज रहा अलीगढ़-रामघाट मार्ग
Koil, Aligarh | Feb 24, 2025 रामघाट रोड़ पर कावडियों की धूम मची हुई है। कावड़िया रामघाट से कावड़ लेकर शहर की ओर लौट रहे हैं। कावडियों की सुविधा के लिए रामघाट रोड पर समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा हजारों की तादात में कैंप लगाए गए है। कावड़ियों को किसी तरह की समस्या ना हो इसको लेकर नगर निगम भी पूरी तरह मुस्तैद है। अलीगढ़ रामघाट मार्ग की सड़कों को नगर निगम ने पूरी तरह सही कराया है।