राघोगढ़: वन परिक्षेत्र राघोगढ़ में 2021 से 2024 तक 495 हेक्टेयर भूमि में लगाए गए 3 लाख 38 हजार पौधे, वन अधिकारी ने दी जानकारी
Raghogarh, Guna | Jul 24, 2024 राघोगढ़ वन विभाग ने पौधारोपण के आंकड़े दिए है। 24 जुलाई को वन परिक्षेत्र अधिकारी केसी अहीर ने बताया, राघोगढ़ वन परिक्षेत्र में 2021 से 2024 तक 4 साल में 495 हेक्टेयर वन भूमि पर 3 लाख 38 हजार पौधे लगाए गए हैं। इसमें अतिक्रमण मुक्त कराई भूमि भी शामिल है जो पौधे पहले लगाए गए वह अब पेड़ का आकार ले चुके है। लोगों से वन विभाग ने पौधारोपण में सहयोग करने अपील की।