बहादुरपुर: मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने बहादुरपुर और अथाईखेड़ा में सांसद खेल प्रतियोगिता में भाग लिया
प्रतियोगिता का श्री यादव ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि खेल से हमारा शारीरिक विकास होता है और आपस में भाईचारा भी बढ़ता है। श्री यादव द्वारा कस्बे में कस्बे वासियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया।