बहादुरपुर: रमपुरा गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ 5 लीटर हाथ भट्टी की शराब बेचने के आरोप में एफआईआर दर्ज
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रमपुरा गांव में एक बुजुर्ग हाथ भट्टी से बनी हुई शराब बेच रहा था। मुखबिर की सूचना पर, पुलिस मौके पर पहुंची और वहां जाकर देखा तो 60 वर्षीय बुजुर्ग के पास शराब थी। पुलिस ने मौके से 5 लीटर शराब जप्त की है। साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।