बहादुरपुर: ग्राम जसैया के 32 वर्षीय युवक पर तीन लोगों ने हमला किया, जान से मारने की धमकी दी
जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में ग्राम जसैया निवासी 32 वर्षीय गोविंद पुत्र मेहरबान कटारिया ने बुधवार की दोपहर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दोपहर उसके घर पर उसके साथ ग्राम के बबलू कटारिया,राममिलन कटारिया,अभिषेक कटारिया ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी एवं अश्लील गालियां दी। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज करके विवेचना में लिया गया है।