बहादुरपुर: ग्राम बीलाखेड़ा में गीता स्वाध्याय समिति द्वारा आयोजित दिव्य गीता सत्संग में मुंगावली विधायक पूर्व राज्यमंत्री शामिल हुए
ग्राम बीलाखेड़ा में गीता स्वाध्याय समिति द्वारा आयोजित दिव्या गीता सत्संग में मुंगावली विधायक पूर्व राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव सोमवार की शाम सम्मिलित हुए। इस दौरान सत्संग में उपस्थितजन को श्री यादव ने संबोधित किया। सत्संग समिति द्वारा श्री यादव का सम्मान किया गया। इस दौरान श्री यादव ने ग्राम में ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया।