बहादुरपुर: ग्राम बंगला चौराहे से एक बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में ग्राम प्यासी निवासी 25 वर्षीय नितिन राज पुत्र अर्जुन दांगी ने गुरुवार की शाम 6 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम बंगला चौराहे में पदम सेठ की किराने की दुकान पर से कोई अज्ञात चोर 21 जनवरी की शाम उसकी टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक चोरी कर ले गया है। बहादुरपुर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।