ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की अनुशंसा पर कोटा–कैथून–सांगोद–बपावर–कवाई सड़क के रिन्यूअल को राज्य सरकार ने सोमवार को सांय 6बजे मंज़ूरी दी। लगभग 42 किलोमीटर लंबी इस सड़क के नवीनीकरण के लिए 21 करोड़ 87 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह सड़क करीब 12 साल पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी थी, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।