जालौर: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे ने यात्रियों की बढ़ाई सुविधा, भगत की कोठी से चेन्नई समर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन आज जालौर पहुंचेगी
Jalor, Jalor | Apr 12, 2025 गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा भगत की कोठी चेन्नई वीकली समर हॉली डे स्पेशल ट्रेन आज शनिवार से प्रारंभ की गई है। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि भगत की कोठी वाया जालौर भीलडी के रास्ते ट्रेन 5 जुलाई तक कुल 13 ट्रिप करेगी।