जगदलपुर: 15 नवम्बर से 23 नवम्बर तक सीटी ग्राउंड में अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, जानकारी दी DFA अध्यक्ष दिलीप दास ने
जिला फुटबॉल एसोसिएशन (DFA) के तत्वावधान में आगामी 15 नवम्बर से 23 नवम्बर 2025 तक अखिल भारतीय अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सीटी ग्राउंड, जगदलपुर में संपन्न होगी।* इस भव्य आयोजन में देश के 10 राज्यों की कुल 16 टीमें फुटबॉल मैदान में अपना कौशल दिखाने उतरेंगी।