जगदलपुर: मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, बीएलओ ने आईजी, कलेक्टर और एसपी को गणना पत्रक प्रदान किया
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार को सुबह 10 बजे बूथ लेबल आफिसर्स द्वारा आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी सहित कलेक्टर हरिस एस और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा को शासकीय आवास में जाकर गणना पत्रक प्रदान किया।