जगदलपुर: जगदलपुर में पिकअप चालक को बदमाशों ने पीटा, ओवरटेक कर रास्ता रोका, सिर फोड़ा, FIR दर्ज
जगदलपुर में 4 बदमाशों ने पिकअप वाहन चालक को बेदम पीट दिया है। पहले ओवरटेक कर उसका रास्ता रोका, फिर गाड़ी से बाहर निकालकर उसे मुक्का ही मुक्का मारा है। ईंट से सिर पर वार किया। जिससे पिकअप चालक घायल है। पुलिस ने मामले की फिर दर्ज कर ली है। मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।