कोंच: आंती थाना क्षेत्र में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: 4 लोगों पर ₹86 हज़ार से अधिक का जुर्माना, मामला दर्ज
Konch, Gaya | Aug 14, 2026 आंती थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा की चोरी पकड़े जाने पर विद्युत विभाग ने 4 उपभोक्ताओं पर कुल 86,481 रुपये का जुर्माना लगाया है। शुक्रवार सुबह मामले में आंती थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कनीय अभियंता विकास कुमार ने बताया कि जांच के दौरान आंती थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बिजली चोरी पकड़ी गई।