जौनपुर के मड़ियाहूँ तहसील के करमौवा गांव में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत वर्ष 2019 में विद्युत व्यवस्था स्थापित की गई थी, लेकिन आज तक नियमित बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और वे अस्थायी व्यवस्था के सहारे बिजली लेने को मजबूर हैं।