बनकटवा: बरहरवा एसएसबी कैंप के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 165 लोगों का हुआ उपचार
बरहरवा एसएसबी कैंप के जवानों के सहयोग से सीमावर्ती क्षेत्र में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 165 लोगों का निःशुल्क उपचार किया गया। साथ ही, सभी मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस पहल से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।