गिरिडीह: पचंबा स्थित मेला परिसर में गौशाला समिति की बैठक संपन्न, गौशाला मेला आयोजन की तैयारियों की समीक्षा
गौशाला मेला आयोजन की तैयारी समीक्षा को लेकर मंगलवार रात 10 बजे तक पचंबा स्थित मेला परिसर में गौशाला समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मेला आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गौशाला मेला का आयोजन 16 नवंबर 2026 को रात्रि 8:00 बजे मूर्ति पूजन के साथ विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।