जहानाबाद: चलती ट्रेन से उतारकर युवती से दुष्कर्म, 10 संदिग्ध हिरासत में
बिहार के गया-पटना रेलखंड पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात बेलागंज और चाकंद के बीच बदमाशों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और युवती को नीचे उतार सुनसान में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।