रादौर। हल्का रादौर के गांव जठलाना में आयोजित रामलीला समारोह में विशेष अतिथि के रूप में जिला ओबीसी कांग्रेस के विक्रम सैनी पहुंचे इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विशेष अतिथि को सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान गांव वासियों के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर आधारित रामलीला भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रामलीला हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में अच्छे संस्कारों और सकारात्मक विचारों को बढ़ावा दिया जा सकता है।