सुदेश कुमार के समर्थन में महा पदयात्रा हजारीबाग: निकाय चुनाव के अंतिम दिन भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार (चंद्रवंशी) के पक्ष में महा पदयात्रा निकाली गई। इसमें सांसद दीपक प्रकाश, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद सहित कई नेता शामिल हुए। नेताओं ने मतदाताओं से क्रम संख्या 07 “बक्सा छाप” पर मुहर लगाने की अपील की और जीत का भरोसा जताया।