सागर नगर: महात्मा गांधी जयंती पर सागर केंद्रीय जेल से आजीवन कारावास काट रहे 18 कैदी रिहा
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर सागर केंद्रीय जेल और खुली जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 18 बंदियों को गुरुवार सुबह 11:00 रिहा किया गया। इनमें 14 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। रिहाई,राज्य शासन की विशेष माफी नीति के तहत की है जिसमें गंभीर अपराधों जैसे बलात्कार,पॉक्सो एक्ट मामलो में माफी नहीं दी जाती है।