सागर नगर: केंद्रीय जेल सागर में दशहरा पर शस्त्र पूजन
विजयादशमी पर्व पर केंद्रीय जेल सागर में गुरुवार को शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे हुए इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार ने विधि-विधान पूर्वक शस्त्रों की पूजा-अर्चना की।पूजन के दौरान शस्त्रों पर तिलक, फूल-मालाओं व से श्रृंगार किया गया। आरती और मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों को प्रणाम कर देश में शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की।