सागर नगर: सागर में दुर्गा विसर्जन व रावण दहन, बदली ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए कौन सा मार्ग रहेगा बंद
2 अक्टूबर को शहर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह और रावण दहन होगा। बुधवार शाम 4:00 ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था बदलने की जानकारी जारी की है। भारी भीड़ को देखते हुए दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। कटरा बाजार, गुजराती बाजार, साबूलाल मार्केट, नमक मंडी, राधा तिराहा, तीन मढ़िया और भगवान गंज तिराहे पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।