सागर नगर: चकराघाट में रात 10:30 बजे हुआ रावण दहन, जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा परिसर
दुर्गा नवमी पर सांस्कृतिक समिति द्वारा चकराघाट पर आयोजित रावण दहन महोत्सव में इस बार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। बुधवार रात 10:30 बजे रावण दहन हुआ। पात्र बने राम के पहले और दूसरे बाण से रावण नहीं जला, तीसरा बाण रावण की नाभि में जाकर लगा इसके बाद भी रावण नहीं जला तो पैरों में आग लगाई। साढ़े 4 मिनट में आतिशबाजी के बीच 51 फीट ऊंचा रावण धू-धू कर जल उठा।