सागर नगर: महापौर ने आयुक्त पर पक्षपात और षडयंत्र का आरोप लगाया, पीटीसी ग्राउंड के रावण दहन कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल
दरअसल बुधवार को शाम 6 बजे कार्यालय में बैठी महापौर संगीता सुशील तिवारी ने सागर में नगर निगम के दशहरा पर रावण दहन कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र पर भाजपा महापौर और निगम अध्यक्ष के नाम सबसे नीचे लिखे जाने पर आक्रोश जताया है। वहीं कांग्रेस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया था।