नवाबगंज: बाराबंकी में दिव्यांग बच्चे को चिढ़ाने पर हमले में विपक्षियों ने महिला और बच्चों को पीटा, महिला का हाथ टूटा
बाराबंकी के नगर कोतवाली के बड़ेल चौकी क्षेत्र में एक दिव्यांग बच्चे को 'लंगड़ा' कहकर चिढ़ाने का विरोध करने पर परिवार पर हमला किया गया।पीड़ित महिला ने शुक्रवार करीब 2 बजे आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला और बच्चों को लाठी-डंडों से पीटा।इस हमले में महिला का हाथ टूट गया, जबकि बच्चे भी घायल हो गए।