कानपुर: अरमापुर थाना क्षेत्र में पनकी नहर के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
अरमापुर थाना क्षेत्र की पनकी नहर के पास झाड़ियां में शुक्रवार शाम 7 बजे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। शव के एक हाथ में कलावा तथा दाहिने हाथ में मां पापा के नाम का टैटू बना हुआ है। सूचना पाकर अरमापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया।