जमुई: साइबर अपराध मामले में पुलिस ने आरोपित पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित से लिया ₹10,000, पीड़ित ने SP से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Jul 7, 2026 साइबर अपराध मामले में एक परिवार से साइबर दरोगा द्वारा अवैध तरीके से पैसा लेने और परेशान करने का मामला सामने आया है। मामले में टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी पिंकी देवी ने साइबर थाना में तैनात एक दरोगा और सिपाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी विश्वजीत दयाल से शिकायत की है। उक्त जानकारी मंगलवार की शाम 4:00 बजे दी गई है।