पंडारक: पंडारक में दो बाइक की टक्कर, 5 घायल, 4 गंभीर रूप से पटना रेफर
पंडारक के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के नवादा के पास एनएच 31 पर सोमवार को संध्या लगभग 7 बजे दो बाइक की आमने सामने जबर्दस्त टक्कर हो गई। जिसमें कुल 5 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें उठाकर पुलिस तथा स्थानीय लोगों के द्वारा बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से 4 को प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर अवस्था में पटना भेज दिया गया।