सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने रात्रि में चलाया विशेष चेकिंग अभियान
*06 घंटे तक चले अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 80 वाहनों की जांच की तथा 02 वाहनों के किए चालान।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के आदेशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों एवं आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक **28/29 नवंबर, 2026** की रात्रि 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक थाना लोहारू क्षेत्र के नाका सूरजगढ़ रोड पर **डीएसपी लोहारू श्री संजीव कुमार** के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
**80 वाहनों की जांच, 02 वाहनों के किए चालान**
विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा नाका सूरजगढ़ रोड पर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान कुल **80 वाहनों की जांच** की गई तथा यातायात नियमों की उल्लंघना पाए जाने पर **02 वाहनों के चालान** किए गए।
पुलिस टीमों द्वारा जिले की सीमाओं से आने-जाने वाले वाहनों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर भी विशेष निगरानी रखी गई। इस प्रकार के चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, अपराधियों की आवाजाही पर निगरानी रखना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
जिला पुलिस भिवानी द्वारा भविष्य में भी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण नाकों पर इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अवैध गतिविधियों एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
**पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस ने कहा** कि जिला पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। जिले की सीमाओं एवं महत्वपूर्ण नाकों पर पुलिस की निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है। आमजन की सुरक्षा जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।