चौमूं: गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गड़ा धन निकालने का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी बाबा सहित 2 जनों को पकड़ा
Chomu, Jaipur | Aug 1, 2026 चौमूं उपखंड क्षेत्र के गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने गड़ा धन निकालने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी बाबा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अजीत सिंह उर्फ गोपीचंद और उसके सहयोगी विकास रेवाड़ को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।