प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से छोटे व्यवसायियों को मिला आर्थिक संबल
ऋण राशि से कारोबार को मिला सहारा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे छोटे व्यवसायी
सेवा संकल्प अभियान- सेवा की कहानी
----
श्योपुर जिले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे-छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए आर्थिक सहारे का मजबूत माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद स्ट्रीट वेंडर्स एवं छोटे व्यवसायियों को बिना किसी बड़ी औपचारिकता के ऋण उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद की जा रही है। इससे छोटे व्यवसायियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है और वे अपने कारोबार को बेहतर तरीके से संचालित कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
श्योपुर निवासी श्री मोहम्मद आमिल एवं श्री खुशनसीम भी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित हुए हैं। दोनों हितग्राहियों को योजना के अंतर्गत 50-50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ है। ऋण की राशि मिलने से उन्हें अपने छोटे व्यवसाय को संचालित करने तथा आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहायता मिली है।
श्री मोहम्मद आमिल बताते हैं कि छोटे व्यवसाय में पूंजी की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है। पहले सीमित पूंजी के कारण व्यवसाय को बढ़ाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिले ऋण से उन्हें अपने कारोबार में आवश्यक निवेश करने का अवसर मिला। इससे व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिली है और आय के साधन को मजबूत करने का भरोसा बढ़ा है।
इसी प्रकार श्री खुशनसीम को भी योजना के तहत 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि छोटे व्यवसाय के लिए समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता काफी महत्वपूर्ण होती है। योजना से मिले ऋण ने उनके लिए पूंजी की समस्या को कम किया है तथा व्यवसाय को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिली है। अब वे अपने व्यवसाय को और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के साथ भविष्य में इसे विस्तार देने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से मिले ऋण ने श्री मोहम्मद आमिल और श्री खुशनसीम जैसे छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक गतिविधियों को गति देने का काम किया है। योजना से न केवल उन्हें व्यवसाय के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध हुई है, बल्कि आत्मविश्वास के साथ अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर भी मिला है।
श्योपुर जिले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए छोटी पूंजी, बड़ा सहारा साबित हो रही है। योजना के माध्यम से मिल रही वित्तीय सहायता से हितग्राही अपने व्यवसाय को मजबूत कर रहे हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026