बलियास अग्निकांड: विधायक डॉ. हंसराज ने लिया जायजा, पीड़ितों को राहत का भरोसा
चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत घुलेई के बलियास गांव में बीते कल हुए भीषण अग्नि#कांड से तीन परिवार बेघर हो गए। हादसे में दौलत राम, बलदेव एवं कर्म सिंह के परिवारों को भारी नुकसान पहुंचा है।
चुराह विधायक डॉ. हंसराज ने आज घटनास्थल का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और प्रशासन को तत्काल राहत एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डॉ. हंसराज ने प्रदेश सरकार से भी पीड़ित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा एवं हरसंभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।
Chamba, Chamba | Jun 2, 2026