पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट: पंचायत सचिव के पद पर योगदान से पहले ललित आनंद झा की सड़क हादसे में मौत, शोक
पंचायत सचिव पोड़ैयाहाट के पद पर योगदान देने के पूर्व ही बुधवार को NH 133 पर पथरगामा में सड़क हादसे के शिकार हुए ललित आनंद झा के आकस्मिक निधन से गोड्डा जिले में शोक की लहर फैल गई है। झारखंड राज्य और राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मोहम्मद मुजाहिद उल इस्लाम ने स्वर्गीय झा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।