हैदरनगर: हैदरनगर में संगीतमय श्रीराम कथा के माध्यम से कथा वाचिका ने भगवान राम के आदर्शों पर प्रकाश डाला
दुर्गापूजा के अवसर पर हैदरनगर में सर्वत्र भक्ति की बयार बहने लगी है। इसी क्रम में हैदरनगर (हरिनगर) में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के पंचम दिवस की कथा प्रसंग में वृंदावन से पधारे कथावाचिका देवी स्वाति जी के द्वारा भगवान राम के आदर्शों का बखान किया। उन्होंने कहा कि जहाँ विश्व का इतिहास भाई भाइयों को मारकर गद्दी पर बैठा है। बेटा बाप को मारकर गद्दी पर बैठा है।