हैदरनगर: शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाए जय माता दी के जयकारे
हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र के सरगाड़ा गांव में शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इस दौरान सरगड़ा गांव स्थित दुर्गा पूजा समिति के द्वारा बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सैकडों श्रद्धालुओं ने सुर्य मंदिर प्रांगण स्थित कुकही नदी से कलश में जल भरा।