बरौनी: बरौनी थाना पुलिस ने कांड संख्या 437/24 के फरार आरोपी मां-बेटे को किया गिरफ्तार
बरौनी थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 437/24 के फरार अभियुक्त पिपरा देवस निवासी नीलम देवी,पति महेश सिंह और विक्रम कुमार, पिता महेश सिंह वार्ड नंबर नौ से गुप्त सूचना पर छापा मारकर गिरफ्तार किया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में बरौनी थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी शुक्रवार को नौ बजे की गई है।