बरौनी: बरौनी में प्रशांत किशोर की जन स्वराज पार्टी के अधिकारियों की बैठक
बरौनी नगर परिषद के एक निजी होटल में प्रशांत किशोर द्वारा गठित जन स्वराज पार्टी की आधिकारिक बैठक का आयोजन किया गया।यह बैठक बुधवार को दिन के ग्यारह बजे आयोजित की गई।जिसमें पार्टी के तमाम पदाधिकारी,नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया।उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचारों को साझा किया।