बरौनी: बरौनी थाना क्षेत्र के मोती चौक के पास सड़क दुर्घटना में घायल पत्रकार का अस्पताल में चल रहा है इलाज
बरौनी थाना अंतर्गत मोती चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए है।वह खबर संकलन के लिए घर से निकले थे। ज्यों ही इस सड़क दुर्घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर डायल 112 बरौनी थाना की पुलिस पहुंची और ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।उक्त घटना गुरुवार को सुबह के आठ बजे की है।घायल पत्रकार का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।