बरौनी: चकिया थाना क्षेत्र में लापता व्यक्ति का शव बोर में बंद मिला, परिजनों में मचा हड़कंप
चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले दो दिन से लापता एक युवक का बोरी में बंद कटा हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है।उक्त जानकारी परिजनों को दे दी गई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।यह घटना मंगलवार के सुबह आठ बजे की है।पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।