बरौनी: बरौनी प्रखंड मुख्यालय में जीविका कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय के समक्ष दर्जनों की संख्या में काम करने वाले कर्मियों ने प्रदर्शन किया। ये लोग विभिन्न पंचायत में काम करते हैं और इन लोगों ने अधिकारी के ऊपर भी कई गंभीर आरोप लगाया।यह प्रदर्शन बुधवार को दिन के ग्यारह बजे आयोजित की गई।कर्मियों ने कहा कि हम लोगों के साथ विभाग के द्वारा दिए गए निर्देश का कोई पालन नहीं होता है।