जहानाबाद: नींद न आने से परेशान व्यक्ति ने नींद की 10 गोलियां खाकर सोने की कोशिश की, अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के लोदीपुर गांव में नींद न आने से परेशान एक व्यक्ति ने नींद की 10 टैबलेट खाकर नींद लेने का प्रयास किया पर यह उस व्यक्ति पर काफी भारी पड़ गया और व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ने लगी जिसे सोमवार रात्रि सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तक भी इलाज जारी है। व्यक्ति का नाम मुन्ना कुमार है।