जहानाबाद: परिजनों की डांट-फटकार के बाद युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में इलाज जारी
परिजनों के डांट फटकार के बाद जहानाबाद के बेलदारी बीघा गांव में एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसके बाद युवती को परिजनों के द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। परिजनों ने मंगलवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि युवती का नाम अर्चना कुमारी है।