जहानाबाद: जिले में होम गार्ड भर्ती परीक्षा में कुल 293 अभ्यर्थी सफल हुए
जहानाबाद जिले के पुलिस केंद्र में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए दिनांक 30 जून को शारीरिक दक्षता की जांच परीक्षा में 1399 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया गया था। जिसमें 949 अभियार्थी सम्मिलित हुए। इस संबंध में जिला प्रशासन के द्वारा सोमवार शाम करीब 6 बजे जानकारी दी गई कि सम्मिलित अभ्यर्थियों में दौड़ परीक्षा के दौरान 354 अभियार्थी सफल हुए।